एप डाउनलोड करें

पूनम की पहली फिल्म का नाम 'नशा'

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Nov 2012 12:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पोस्टर लीक होने के बाद पूनम पांडेय की पहली हिंदी फिल्म का नाम घोषित हो गया है। एडल्ट कैटेगरी की इस फिल्म का नाम 'नशा' होगा। विषय की तरह फिल्म का पोस्टर भी बोल्ड है। काले रंग के पोस्टर में फिल्म के नाम के अक्षरों को मानव शरीर के माध्यम से अलग-अलग आकार में दिखाया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन


पूनम ने फिल्म की शूटिंग से पहले कहा था कि फिल्म में काफी बोल्ड सीन हैं। इसके बावजूद फिल्म को सेंसर बोर्ड का सामना करने में कोई परेशानी नहीं होगी। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था।
जिसमें से कुछ फोटो लीक हो गई हैं। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर पूनम काफी उत्साहित है। सोशल साइटस पर प्रमोट भी करना शुरू कर दिया है।

पूनम पाडे ने बताया था कि वो एक न्यूड फिल्म में काम कर रही हैं, जिसमें वो काफी हॉट और सेक्सी सीन देंगी। 'जिस्म-2'  को निर्देशित करने वाले अमित सक्सेना इस फिल्म को डायरेक्टर करेंगे। यह फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी। पूनम पांडेय के साथ इस फिल्म में और कौन-कौन होगा इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें