एप डाउनलोड करें

एकता और शाहरुख के बीच खड़ी हुई 'चेन्नई एक्सप्रेस' की दीवार

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Aug 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एकता ने 'वंस अपॉन..' के नुकसान के लिए शाहरुख खान को दोषी माना है। इसकी वजह यह है कि शाहरुख की वजह से उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म 'वंस अपॉन..' को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
और पढ़ें
विज्ञापन


कहां तो एकता इस फिल्म के सुपरहिट होने की आस लगाए थीं और कहां शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' की आंधी में कहीं खो गई।

एकता अब शाहरुख को अपनी फिल्म के नुकसान का सबसे बड़ा दोषी मान रही हैं। सूत्रों के अनुसार एकता का मानना है कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माताओं की वादाखिलाफी और शाहरुख के उनसे मुंह फेरने के कारण उनकी फिल्म का ऐसा हाल हुआ है।

दरअसल खटास तो तभी से पड़ गई थी, जब एकता अपनी फिल्म को ईद पर रिलीज करना चाह रहीं थीं और शाहरुख ने भी 'चेन्नई एक्सप्रेस' को इसी दिन रिलीज करने की ठान ली। फिर भी एकता झुक गईं और फिल्म को बेमन से 15 अगस्त पर रिलीज करने को तैयार हो गईं।
विज्ञापन


लेकिन जब 'चेन्नई एक्स्प्रेस' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी तो एकता की टेंशन बढ़ गई। ऐसे में उनको अपनी फिल्म के लिए हॉल मिलने का टोटा हो गया।

इस पर भी एकता ने अपने दोस्त शाहरुख से बात करने की सोची। उनको विश्वास था कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रॉड्यूसर उनकी फिल्म के लिए कम से कम कुछ थिऐटर तो खाली कर ही देंगे।

लेकिन यहां भी बात नहीं बनी। उलटे शाहरुख ने एकता, शोभा और यहां तक कि जितेन्द्र तक के फोन नहीं उठाए। और एकता को केवल 2,000 हॉल ही फिल्म के लिए मिल पाए। अब एकता काफी झल्लाई हुई हैं और शाहरुख से बहुत खफा हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें