एप डाउनलोड करें

10 एक्ट्रेस, जिन्हें खड़े होकर किस नहीं कर पाते हीरो

Updated Thu, 27 Mar 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बॉलीवुड की ये वो हीरोइने हैं जिनको बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान मिली तो इनकी हाईट भी खासी अच्छी खासी रही। ताड़ जैसी इन शानदार हीरोइनों की लंबाई हम आपको बता रहे हैं। कुछ की हाईट तो इनके कैरियर में बाधा भी बन गई।
और पढ़ें
विज्ञापन

सुष्मिता हैं सबसे लंबी

पूर्व मिस वर्ल्ड सुष्मिता सेन हालांकि अभी फिल्मों से गायब हो गई हैं लेकिन बॉलीवुड में उनकी लंबाई नामी हीरोइनों में सबसे ज्यादा है। सुष्मिता सेन की लंबाई 5 फीट 9.5 इंच है।

हालांकि सुष्मिता की लंबाई उनके कैरियर में भी बाधा बनी है। उन्होंने भले ही सलमान और आमिर के साथ काम किया हो लेकिन एक कामयाब जोड़ी बनाने में वह सफल नहीं हो पाईं। लोकप्रिय हीरो से कहीं ज्यादा लंबी होने के कारण कई फिल्मी प्रोजेक्ट भी उनके हाथ से निकल गए थे।

अनुष्का शर्मा की लंबाई भी ज्यादा

इस दौर की हीरोइनों में शामिल अनुष्का शर्मा की हाईट भी कुछ कम नहीं है। उनकी लंबाई 5'9 इंच है। वैसे अनुष्का आमिर खान जैसे हीरो के साथ पीके फिल्म में आ रही हैं। लेकिन सबका मानना है कि आमिर के साथ अनुष्का शायद ही जंच पाएं।

अनुष्का ने रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख खान के अपोजिट डेब्यू किया था लेकिन शाहरुख से वह लंबी ही दिखीं थीं।

दीपिका पादुकोण की लंबाई तो जानिए

पिछले साल लगातार 4 सुपरहिट फिल्म देने के बाद दीपिका पादुकोण हर दिल अजीज बनी हुई हैं। दीपिका पहले मॉडल रह चुकी हैं और उनकी हाईट भी 5.9 इंच है।

दीपिका के साथ मिथक ये रहा है कि शाहरुख खान जैसे सुपरहिट हीरो के साथ वह दो सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं और उनकी तीसरी फिल्म इस साल रिलीज होगी।

दीपिका शाहरुख से लंबी नजर आती हैं लेकिन इस जोड़ी को पसंद किए जाने से दीपिका की जोड़ी सलमान और आमिर जैसे कलाकारों के साथ भी जमने की संभावनाए नजर आती हैं।

खूबसूरत कैट भी हैं खूब लंबी

कैटरीना कैफ को खूबसूरती मिलने के साथ-साथ लंबाई भी खूब मिली है। कैटरीना की लंबाई 5 फीट 8.5 इंच है।
 

बिपासा भी कम नहीं

हॉट एक्ट्रेस बिपासा बासु बॉलीवुड में फिर से धमाल मचाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इस बंगाली बाला की लंबाई भी कैटरीना कैफ के ही बराबर है। वह भी 5 फीट 8.5 इंच लंबी हैं।

यमी मम्मी शिल्पा की हाईट भी अच्छी

शादी और बच्चा होने के बाद शिल्पा शेट्टी और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। बॉलीवुड में उनको नंबर वन यमी मम्मी बताया जा रहा है। शिल्पा की लंबाई 5 फीट 8.5 इंच है।

सोनम भी हैं लंबी

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की लंबाई 5.8 इंच है।

प्रियंका चोपड़ा भी लाइन में

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड में अदाकारी में शानदार जलवे दिखा रही बबली गर्ल प्रियंका चोपड़ा की लंबाई 5.8 के करीब है। इतनी लंबाई होने के बाद भी प्रियंका को हील पहनने का जबर्दस्त शौक है।

सोनाली बेंद्रे भी खूब लंबी

खूबसूरत और डेलीकेट सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड में आते ही लोगों का दिल जीत लिया था। सोनाली की हाईट 5'9 है।
 

लारा दत्ता

पूर्व मिस वर्ल्ड लारा दत्ता ने भी बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश की। लारा की हाईट 5 फीट 8 इंच के आसपास है।
 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें