मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 15 मई को जारी करने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में राज्य के विभिन्न केंद्रों के लिए लगभग 21 लाख छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे।
और पढ़ें
छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन चेक करने के साथ-साथ एसएमएस द्वारा भी देख सकते हैं।
- एमपीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए छात्र को 56263 पर एक एसएमएस MPBSE10
- MPBSE कक्षा 12वीं के छात्र, विज्ञान, कला, वाणिज्य परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए 56263 पर एसएमएस भेज सकते हैं- MP12
2018 में, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षाओं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 66.54 प्रतिशत रहा, जबकि 2017 में, यह 49.67 प्रतिशत दर्ज किया गया था। पिछले साल कक्षा 12वीं परीक्षाओं के लिए, पास प्रतिशत 68 फीसदी रहा। चूंकि पिछले साल पास प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई थी, इसलिए इस साल इसके बढ़ने की उम्मीद है।
परीक्षा के परिणाम के कारण बच्चे काफी स्ट्रेस में आ गए हैं। चूंकि उन्हें अभी तक तारिखों को लेकर कोई सूचना नहीं मिली थी इसलिए उन्होंने हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करने शुरू कर दिए। सूत्रों से पता चला कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्प लाइन पर हर दिन तकरीबन 350 कॉल्स आ रही हैं। ज्यादातर बच्चों के ये सवाल हैं कि रिजल्ट कब आ रहा है? बेस्ट फाइव योजना क्या है? प्रोजेक्ट के नंबर जुड़ेेंगे या नहीं? ग्रेस मिलेगा या नहीं? अधिभार की राशि कैसे मिलेगी? कहने के लिए ये आम प्रश्न है पर बच्चे इन सवालों की वजह से तनावग्रस्त हो रहे हैं।
अजय गंगवार, सचिव, माशिमं ने बच्चों को परिणाम के दिन की और समय जानकारी देते हुए कहा है कि कम नंबर आने का मतलब यह नहीं कि आप में काबिलियत नहीं है। रिजल्ट तो सिर्फ उस विषय की जानकारी और जवाबों के आधार पर बनता है, इससे अधिक वह कुछ नहीं है।
MP Board 2019: ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद "HSSC HSSC (Class 12th) Examination 2018 Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र मांगी गई जानकारी को दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।