एप डाउनलोड करें

जीटीबी एंक्लेव हत्या और जानलेवा हमला: पिता-पुत्रों समेत चारों आरोपी घिटौरनी से गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 09:50 PM IST

सार

शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव में पांच सितंबर की रात को मीट कारोबारी की हत्या और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने घिटोरनी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पिता, दो पुत्रों समेत कुल चार लोग हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : गिरफ्तार - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में पांच सितंबर की रात को मीट कारोबारी की हत्या और उसके भाई पर जानलेवा हमला करने के मामले में सभी चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान निक्की (28) इसके भाई रोहित (25), पिता सेवाराम (55) और इनका रिश्तेदार सचिन उर्फ मोटी बुद्धि (26) के रूप में हुई है।
और पढ़ें
विज्ञापन


बदनामी का बदला लेने के लिए दिया घटना को अंजाम
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पुरानी रंजिश में मीट कारोबारी विकास की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके भाई सुरेश पर जानलेवा हमला कर दिया था। दरअसल दोनों परिवार के बीच एक-डेढ़ साल से रंजिश चल रही थी। सुरेश, विकास और इनके परिवार ने सेवाराम व उसके परिवार की पिटाई करने के बाद उसका एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इससे सेवाराम के परिवार की खूब फजीहत हुई थी। तभी से यह परिवार विकास, सुरेश व परिवार से बदला लेने की फिराक में था।

दो आरोपी घटना वाले दिन ही हो गए थे गिरफ्तार
अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि शाहदरा जिले के जीटीबी एंक्लेव इलाके में पांच सितंबर की रात को दोनों परिवार के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने चाकू से वारकर विकास की हत्या कर दी थी। इसके अलावा उसके भाई सुरेश पर जानलेवा हमला हुआ था। लोकल पुलिस ने उसी दिन दो आरोपी विक्की और रॉकी को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपी तभी से फरार थे। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इस बीच आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने जाकर घेरा
शुक्रवार दोपहर अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि आरोपी दक्षिण दिल्ली के घिटौरनी इलाके में पनाह लिए हुए हैं। सूचना के बाद टीम ने आरोपियों को जन्नत अपार्टमेंट, घिटौरनी गांव से दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि रंजिश की वजह से दोनों ही परिवारों के खिलाफ पहले से क्रॉस केस दर्ज थे। विकास और उसके परिवार ने जब उनकी पिटाई का वीडियो वायरल किया तो उनकी खूब बदनामी हुई। लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। इसी वजह से पूरे परिवार ने ही विकास और सुरेश के परिवार पर हमला करने की योजना बनाई हुई थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें