विजयनगर थाना क्षेत्र के कांशीराम योजना में दसवीं की छात्रा की अश्लील फिल्म बनाकर रेप का मामला सामने आया है। थाना पुलिस में शिकायत करने के बाद भी न तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो सकी और न ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया। पीड़िता का परिवार एसएसपी से मामले की शिकायत की बात कह रहा है।
कांशीराम योजना में पीड़िता परिवार सहित रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने कुछ दिन पूर्व छात्रा की अश्लील क्लीपिंग बनाई थी। आरोपी ने क्लीपिंग को नेट पर डालने की धमकी देकर कई बार रेप किया।
थाना पुलिस में मामले की शिकायत की गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ ने बताया कि आरोपों की सत्यता पता की जा रही है। शुरूआती छानबीन में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
दोनों में शादी की बात चल रही थी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि शहर में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।