एप डाउनलोड करें

अब आवास विकास भी बनाएगा लग्जरी फ्लैट

अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 15 Jun 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लग्जरी सुविधाओं से लैस आशियाने की चाहत रखने वालों के लिए आवास विकास परिषद लग्जरी फ्लैटों की सौगात देने जा रहा है। सिद्धार्थ विहार योजना के अंतर्गत थ्री और फोर बीएचके श्रेणी के फ्लैटों को लग्जरी बनाने की योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल इनकी कीमत तय करने पर विचार चल रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन


ब्रह्मपुत्र एंक्लेव आवासीय योजना की सफलता के बाद परिषद सिद्धार्थ विहार आवासीय योजना के अन्य प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए निजी आवासीय योजनाओं से प्रतिस्पर्धा में आ गया है।

इस योजना में ड्राइंग रूम, लिविंग रूम, बेड रूम को पूरी तरह से फर्नीश्ड किया जाएगा। आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि थ्री और फोर बीएचके की श्रेणी में लग्जरी फ्लैट मिल सकेंगे। जिसमें सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन


कितने वर्ग मीटर में बनेंगे फ्लैट
श्रेणी वर्ग मीटर
3बीएचके 166.60
3बीएचके 178.78
4बीएचके 190.77
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें