एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

- 50 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सुबह 6 बजे शुरू हुआ अभ्यास सत्र
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत मंगलवार सुबह नेहरू स्टेडियम में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में 50 से अधिक खिलाड़ियों और युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षक अजीत सोलंकी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि प्रतिभागी सही तरीके से योगाभ्यास कर सकें। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें