एप डाउनलोड करें

योगी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे भाजपाई

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

योगी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे भाजपाई - इंदिरापुरम मंडल की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इंदिरापुरम के अभयखंड तीन स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा इंदिरापुरम मंडल ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद मीना भंडारी रहीं और मुख्य वक्ता महानगर संयोजक संजय रावत रहे। इस दौरान सभी ने योगी सरकार के चार वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। अजय शुक्ला ने कहा कि इंदिरापुरम में संपर्क अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर तक भाजपा सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियां पहुंचाई जाएंगी। इंदिरापुरम मंडल के सभी एक सौ आठ बूथों पर इस कार्य को सुचारू रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नवनीत मित्तल, चंदन सिंह गोसाईं, दिनेश सिंह, संजीव शर्मा, हरमीत बख़्शी, जया सिन्हा, ममता, सुषमा गंगवार, पूजा तिवारी, बृजेश पांडे आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें