एप डाउनलोड करें

विजयनगर में मोबाइल टावर के विरोध में उतरे लोग

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
आरोपी की छत पर पड़ा मोबाइल टावर का सामान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Next Article

विजयनगर में मोबाइल टावर के विरोध में उतरे लोग - जीडीए ने कर रखे हैं टावर न लगने के निर्देश गाजियाबाद। पुराना विजयनगर में आरडब्ल्यूए के साथ लोग एक घर में मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगोने ने शिकायत भी की है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों से मार्च में शिकायत की गई थी। जिसके बाद जीडीए ने टावर का कार्य रुकवा दिया था। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि पुराना विजयनगर मोहल्ला में भरत मीणा मकान नंबर-1016 ने मार्च माह में टावर लगाने का काम शुरू कराया था। रिहायशी इलाके में रेडिएशन के खतरे को देखते हुए लोगों ने इसकी शिकायत राज्यमंत्री, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की। तब जीडीए ने कार्य रुकवा दिया था। कुछ दिन पहले गुपचुप तरीके से छत पर टावर लगाने का सामान भारत सिंह ने मांग लिया। लोगों ने विरोध कर कुछ सामान वापस भी लौट दिया। इसके बाद भी कुछ सामान उसकी छत पर है। लोगों ने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मौके पर बब्बल, अनूप, राजू, राजकुमार, सतीश, प्रवीण शर्मा, संदीप, राधेश्याम, सरला, ओमवती, कमलेश, मुनेश सुनीता, राज विवेक, सुभाष, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें