बल्लभगढ़ के शूटर अनमोल जैन ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का परचम लहराया है। 50 मीटर फ्री पिस्टल में शानदार निशानेबाजी कर जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर आने का गौरव हासिल किया है। शहर की विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने अनमोल जैन व उसके परिजन, तथा उसके कोच राकेश सिंह को बधाई दी है।
एनआरएआई ने वर्ष 2016 में हुए राष्ट्रीय स्तर व इंटर नेशनल ट्राइल के मैचों की औसतन निकाली है। जिसकी लिखित घोषणा 18 अप्रैल को देर शाम की गई। जिसमें अनमोल जैन ने जूनियर वर्ग में देश में पहले स्थान पर आकर अपना कब्जा जमाया है।
शूटर अनमोल जैन की इस सफलता पर रावल ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशनस के चेयरमैन सीबी रावल ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जैन परिवार, बल्लबगढ़ शहर, हरियाणा प्रदेश व देश के लिए गौरवशाली उपलब्धि है।