एप डाउनलोड करें

उत्तराखंड में बागियों ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किल

अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Mar 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उत्तराखंड भाजपा में एक के बाद एक बागियों के उभरने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के लिए भाजपा से टिकट नहीं मिलने से खफा वरिष्ठ नेता सज्जन लाल टम्टा ने पार्टी पर ही निशाना साध दिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन


पढ़ें,पीडीएफ के हाथ है उत्तराखंड सरकार की चाबी

उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने पिछले लोकसभा चुनाव में भारी मतों से हारे कमजोर व्यक्ति को सांसद का टिकट देकर जनता के साथ धोखा किया है।

प्रत्याशी को नहीं जानते कार्यकर्ता
मंगलवार को पर्यटक आवास गृह बैजनाथ में पत्रकारों से वार्ता में सज्जन लाल टम्टा ने कहा कि भाजपा के सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा पिछले लोकसभा चुनाव में सांसद प्रदीप टम्टा से भारी मतों से हारे थे।

पढ़ें, देश भर में नमो-नमो करेंगे सतपाल महाराज

चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया। उन्होंने सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए यहां तक कहा कि भाजपा के ही अधिकांश कार्यकर्ता उन्हें नहीं जानते।
विज्ञापन


फैसला नहीं बदला तो निर्दलीय
उन्होंने भाजपा हाईकमान से समय रहते प्रत्याशी बदलने की अपील करते हुए कहा कि यदि हाईकमान ने प्रत्याशी नहीं बदला तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें, गर्ल्स हॉस्टल के चप्पे-चप्पे पर थे सीसीटीवी कैमरे

टम्टा ने रवाईखाल, बैजनाथ, गरुड़, कौसानी, सिमार, गागरीगोल, डंगोली, लौबांज में लोगों से जन संपर्क किया। भ्रमण में उनके साथ जितेंद्र ऐठानी, हरीश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें