एप डाउनलोड करें

राजबब्बर ने उत्तराखंड से पक्की की राज्यसभा सीट

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Mar 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नेता और अभिनेता राज बब्बर के मंगलवार को नामांकन के साथ ही उनके निर्विरोध राज्यसभा में जाने का रास्ता साफ हो गया। उनके अतिरिक्त किसी अन्य उम्मीदवारी ने नामांकन नहीं कराया है।
और पढ़ें
विज्ञापन


बुधवार को नामांकन पत्र की जांच पड़ताल के बाद उन्हें चुने जाने की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। राज बब्बर ने मुख्यमंत्री हरीश रावत उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों, प्रदेश सहप्रभारी संजय कपूर और कांग्रेस विधायकों की मौजूदगी में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे नामांकन पत्र दाखिल किया।

राज बब्बर सुबह देहरादून पहुंचे और सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उनका स्वागत कर उन्हें पार्टी सिंबल दिया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष उन्हें लेकर विधानसभा पहुंचे। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद सीएम विधानसभा पहुंचे और तीन सेट में नामांकन पत्र दाखिल कराया।
विज्ञापन

पढ़‌िए, नामांकन के बाद राजबब्बर ने क्या कहा?

राजबब्बर के समर्थन में पीडीएफ के तीन विधायकों समेत कांग्रेस के 21 विधायक उनके प्रस्तावक बने। बिना किसी नारेबाजी और शोरशराबे नामांकन संपन्न हुआ जबकि ठीक तीन महीने मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नामांकन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, खासकर महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची थीं।

बोले राजबब्बर
राज बब्बर ने कहा कि उत्तराखंड मेरे लिए नया नहीं है मैं फिल्म और चुनावों के सिलसिले में यहां आता रहा हूं। आपदा के चलते राज्य के विकास की कड़ी टूटी है उसे रफ्तार देने के लिए राज्य के एक प्रतिनिधि के तौर पर काम करुंगा।

प्रत्याशी बनाए जाने पर जताया आभार
फिल्म अभिनेता राजबब्बर को राज्यसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

हरिद्वार में कांग्रेस नेता संजय चोपड़ा, सत्यनारायण शर्मा और मुकेश आहुजा के नेतृत्व में मंगलवार को बेलवाला मैदान से पोस्टआफिस तक पैदल आभार यात्रा निकाली गई। चोपड़ा ने कहा कि राज बब्बर का उत्तराखंड से गहरा नाता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें