एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Dehradun News: डिलिवरी बॉय पर चापड़ से हमला, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के स्मिथनगर में डिलिवरी बॉय पर एक व्यक्ति ने चापड़ से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी सुमित लोधी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को कोतवाली प्रेमनगर में वादी नवीन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि वह न्यू स्मिथ नगर क्षेत्र में पार्सल डिलीवरी करने गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद सुमित लोधी नामक व्यक्ति से पार्सल को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि जब नवीन कुमार ने गलत तरीके से पार्सल देने से इनकार किया तो आरोपी सुमित लोधी ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सुमित लोधी को मोहनपुर चाय बागान क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल के पास बद्रीपुर क्षेत्र से हमले में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें