एप डाउनलोड करें

Lockdown: मुनस्यारी में क्वारंटीन महिला की मौत, चंपावत में कोरोना संक्रमित मरीज की तबीयत बिगड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/ चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 May 2020 10:59 PM IST

सार

  • लोहाघाट से सुबह ही लाया गया था चंपावत जिला अस्पताल
  • मुंबई से १७ अन्य लोगों के साथ आया था पॉजिटिव युवक
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील के खोयम जेर्थी गांव में क्वारंटीन के दौरान एक महिला की अचानक मौत हो गई। महिला हल्द्वानी से अपने बच्चों के साथ आई थी। 22 मई से यह महिला संस्थागत क्वारंटीन पर थी।

और पढ़ें
विज्ञापन


वहीं, चंपावत के लोहाघाट के डैसली गांव में रविवार को कोरोना पॉजिटिव युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सोमवार शाम को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। युवक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि रविवार शाम को इस युवक की तबीयत बिगड़ने लगी।

सांस लेने में दिक्कत होने के साथ ही खून में ऑक्सीजन की मात्रा बेहद कम हो गई थी। लगातार ऑक्सीजन देने के बाद भी हालात में सुधार नहीं होने पर फिजीशियन डॉ. अजय कुमार ने युवक को हल्द्वानी कोविड अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

बता दें कि मुंबई में काम करने वाला 34 वर्षीय युवक 18 मई को 17 लोगों को साथ लेकर लोहाघाट पहुंचा था। बुखार आने की शिकायत होने पर युवक को क्वारंटीन सेंटर से 22 मई को लोहाघाट आइसोलेशन में रखा गया था। जबकि उसके साथ के अन्य लोगों को लोहाघाट में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें