एप डाउनलोड करें

राष्ट्रीय खेलों के लिए CM ने अधिकारियों पर कसी लगाम

ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Dec 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
और पढ़ें
विज्ञापन


उच्च स्तरीय कमेटी होगी गठित
उत्तराखंड को वर्ष 2018 में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने के बाद सीएम ने तैयारियों को लेकर जल्द कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने शीघ्र उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने को भी कहा।

बताया गया कि देहरादून, हल्द्वानी व टिहरी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। देहरादून के स्पोर्ट्स स्टेडियम के साथ ही परेड ग्राउंड पवेलियन व अन्य निजी खेल मैदानों व निजी स्कूलों के मैदानों की स्थिति का भी आकलन करने को कहा गया है।
विज्ञापन


खेल गांवों की स्थापना व अच्छे होटलों के निर्माण के लिए एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) को राज्य संपत्ति भवन के मानकों में बदलाव करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश में तीन साल के खेलों का रोड मैप तैयार किया जाए।

वर्ष 2015 में घरेलू स्तर पर, वर्ष 2016 में स्कूल स्तर पर और 2017 में जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। बैठक में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल, मुख्य सचिव एन रविशंकर, अपर सचिव खेल शैलेश बगोली आदि मौजूद रहे।

निर्देश दिए कि एक सप्ताह में दोबारा बैठक कर प्रगति की समीक्षा होगी। बताया गया कि राष्ट्रीय खेलों में 32 खेल और लगभग 400 प्रतियोगिताएं होगी। इसमें 16 खेल देहरादून, 13 हल्द्वानी और तीन टिहरी में प्रस्तावित हैं। इन खेलों में लगभग 15 हजार खिलाड़ी व अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें