एप डाउनलोड करें

शहर में बिना इजाजत झंडे लगाने पर कांग्रेस को जुर्माना

ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Mar 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कांग्रेस को झंडे लगाकर चुनाव प्रचार करना महंगा पड़ने वाला है। नगर निगम इस संबंध में कांग्रेस को जुर्माना करने की तैयारी में है।
और पढ़ें
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि मंगलवार को कांग्रेस के खिलाफ नोटिस भी जारी हो सकता है। अभी तीन दिन पहले कांग्रेस ने सेक्टर-49 में एक कार्यक्रम आयोजित किया था।

यहां नियमों की उल्लंघना करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कई घरों की छतों पर अपने झंडे लगवा दिए। सूचना मिलने पर निगम के इनफोर्समेंट दस्ते ने यहां से झंडे उतरवा लिए। कुछ झंडे तो सोमवार को भी उतारे गए।
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला कि कांग्रेस को एक झंडे का 600 रुपये जुर्माना हो सकता है। अभी जुर्माने की राशि पर विचार किया जा रहा है।

कांग्रेस ने जो झंडे लगाए थे उनका साइज 2 बाय 3 फुट का था। यदि साइज के हिसाब से जुर्माना लगता है तो 600 रुपये प्रति झंडा हर्जाना होगा।

इस बारे में नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता ने बताया कि अभी इस मामले की रिपोर्ट तैयार हो रही है। जुर्माना साइज के हिसाब से लगेगा।

रिपोर्ट आने पर नोटिस भेजा जाएगा। बता दें कि इस बार चुनाव विभाग ने राजनीतिक पार्टियों पर काफी सख्ती बरती है और बिना इजाजत शहर में कहीं भी झंडे नहीं लगाए जा सकते हैं।

गोल्फ क्लब पर भी हुआ था जुर्माना
अभी पिछले सप्ताह ही नगर निगम ने गोल्फ क्लब पर भी 20 हजार जुर्माना ठोका था। क्लब में भाजपा के पीएम कैंडीडेट नरेंद्र मोदी का होर्डिंग लगा हुआ था।

वह होर्डिंग 20 बाय 10 फुट का था। वहीं, बहुजन समाज पार्टी पर भी नगर निगम ने 4800 रुपये का जुर्माना लगाया था। गोल्फ क्लब ने तो अपने जुर्माने की राशि अदा कर दी, लेकिन बसपा ने अभी तक जुर्माना नहीं भरा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें