एप डाउनलोड करें

केजरीवाल करेंगे रोड शो, नरेंद्र मोदी का आना तय

नसीब सैनी/अमर उजाला, कैथल Updated Sat, 29 Mar 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि के बाद चुनावी बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है तथा सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी सफलता के लिए हर चाल चल रहे हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन


अब तक ठंडे रहे चुनावी माहौल को स्टार प्रचारक जोश भरते हुए फिजा को अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो सहित रैलियों का आयोजन करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर विरोधी बन चुके भाजपा के सर्वोच्च स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी एवं आम आदमी पार्टी के सर्वोच्च स्टार प्रचारक केजरीवाल के कार्यक्रम जहां तय हो चुके हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से भी यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तीनों में से किसी एक के आने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन


शीघ्र ही इन तीनों में से किसी एक का दौरा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लिए तय हो सकता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शनिवार को ही कैथल में सांसद नवीन जिंदल के समर्थन में रोड शो करेंगे।

नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि के बाद चुनावी माहौल अभी तक ठंडा नजर आ रहा है। केवल उम्मीदवार एवं स्थानीय नेता ही अपने-अपने उम्मीदवार के समर्थन में दौरे कर रहे हैं। लेकिन अब पार्टियों ने अपने स्टार प्रचारकों के माध्यम से लोगों को जोड़ने के लिए अपने सारे दांव चलाने शुरू कर दिए हैं।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी, पीएम मनमोहन सिंह एवं राहुल गांधी हरियाणा में प्रचार करेंगे। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में इन तीनों में से एक स्टार प्रचारक रैलियों को संबोधित कर सकता है। वहीं कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता दिग्विजय सिंह भी कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल के लिए वोट की अपील करने के लिए आ सकते हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तीन अप्रैल को कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे तो भाजपा नेता सुष्मा स्वराज सहित नवजोत सिंह सिद्धू के कैथल में जनसभा को संबोधित करने की संभावनाएं हैं।

इसके अलावा इनेलो के स्टार प्रचारक अभय चौटाला भी जिले में कई रैलियों को संबोधित कर चुके हैं।

दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा में धमाका कर चुकी आम आदमी पार्टी ने भी प्रचार में जान फूंकने की तैयारी कर ली है। आज ही पार्टी के सर्वोच्च स्टार प्रचारक अरविंद केजरीवाल जिले भर में रोड शो कर बलविंद्र कौर के लिए वोट मांगेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें