एप डाउनलोड करें

उत्तराखंड बोर्ड मेरिट में सरकारी स्कूल पीछे, छाए प्राइवेट स्कूल

ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 May 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
saraswati vidya mandir student in uttarakhand board merit list - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेरिट में सरस्वती विद्या मंदिरों के बच्चों जहां छाए हुए हैं, वहीं सरकारी स्कूलों का खासकर शहर के स्कूलों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।  
और पढ़ें
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों का प्लान और नॉन प्लान का बजट चार हजार करोड़ के पार है, इन स्कूलों में बच्चों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, इसके बावजूद सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। दून शहर की बात करें तो इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के टॉप 25 में एक भी परीक्षार्थी सरकारी स्कूलों का नहीं है।

इस बारे में अभिभावकों का कहना है कि पूरे साल भर शिक्षक कभी हड़ताल तो कभी तबादले की जुगत में जुटे रहते हैं। ऐसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए इनके पास समय ही नहीं है। हाईस्कूल में शहर से मेरिट में जिन तीन बच्चों ने जगह बनाई है उसमें एक एमकेपी इंटर कालेज की छात्रा, एक सरस्वती विद्या मंदिर की एवं एक अन्य अशासकीय स्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन

मेरिट में पिछड़े अल्पसंख्यक छात्र

खुशी मनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : amar ujala
इस बार उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट में अल्पसंख्यक छात्र पिछड़ गए। कोई भी छात्र टॉप टेन में जगह नहीं बना सका। वर्ष-2012 में इंटरमीडिएट में जसपुर की छात्रा इरम सेफी और हाईस्कूल में रामनगर के छात्र समीर रियाज ने प्रदेश टॉप किया था।

बीते दिनों जारी हुए सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की मेरिट में रामनगर निवासी मारिया तय्यब ने प्रदेश टॉप किया। साथ ही ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले की टॉपर भी मुस्लिम छात्राएं रहीं, लेकिन उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट में हाई-स्कूल और इंटर की टॉप-25 में तीन छात्र-छात्राएं ही जगह बना सके।

इनमें हाई स्कूल में देहरादून के अरशद अंसारी ने 94.40 प्रतिशत अंक लाकर मेरिट में 18वीं रैंक और जसपुर के आरिफ रिजवान ने 92.40 प्रतिशत अंक लाकर 22वीं रैंक पायी। इंटर की मेरिट में हरिद्वार की फरीदा 90.40 फीसदी अंकों के साथ 18वें पायदान पर रहीं। छात्राओं की मेरिट में हरिद्वार की आसमा 23वें और जसपुर की नेहा 25वे स्थान पर रहीं।

हालांकि बीते वर्ष 2015 में हाई स्कूल में चार और इंटर में छह छात्र-छात्राओं ने मेरिट में स्थान पाया था। हाई स्कूल में हरिद्वार की हिना (11वीं रैंक), उत्तरकाशी के नोमान (12), काशीपुर की सना रब्बानी (19) और पौड़ी गढ़वाल के अफजल मेंहदी (21) थे तो इंटर में रुद्रपुर के मसरूर अहमद (10), देहरादून की गुलिस्तां (14), ऋषिकेश की सानिया शमा (16), देहरादून के मोहम्मद अमन (18), जसपुर की नाहिद परवीन (19) और श्रीनगर के मोहम्मद हिलाल (22) शामिल रहे।

श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज धर्मपुर से हर साल दो से तीन छात्र मेरिट में स्थान बनाते रहे हैं, लेकिन इस साल विद्यालय केवल खाता खोल पाया है। स्कूल से हाईस्कूल में गौरवी अग्रवाल ने मेरिट में तेरहवा स्थान प्राप्त किया है। जबकि 2015 में स्कूल से हाईस्कूल मेरिट में दो, 2013 में इंटरमीडिएट में तीन एवं 2014 में एक छात्र ने चौथा स्थान प्राप्त किया था।
- भानुप्रकाश गुप्ता, प्रिंसिपल
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें