बीए, बीकॉम के दूसरे सत्र की कक्षाएं दो अप्रैल से शुरू होंगी।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) से यूजी डिग्री कोर्स कर रहे छात्रों के पीसीपी एंड पीसीसी (पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम) अप्रैल से शुरू होंगे। स्नातक कक्षाओं बीए, बीकॉम के दूसरे सत्र की कक्षाएं दो अप्रैल से शुरू होंगी और आठ अप्रैल तक चलेंगी।
और पढ़ें
जबकि चौथे सत्र की कक्षाएं 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक, वहीं छठे सेमेस्टर की पीसीपी कक्षाएं 25 अप्रैल से 1 मई 2016 तक इक्डोल भवन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लगेंगी। यह जानकारी इक्डोल के निदेशक प्रो. पीके वैद्य ने प्रेस बयान में दी।
इसकी सूचना छात्रों को पत्र भेज कर दी जा चुकी है। इससे संबंधित अधिक ब्योरा इक्डोल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया गया है। छात्र अधिक जानकारी के लिए संबंधित शैक्षणिक शाखा या टेलीफोन नंबर 0177-2833423 और 2833407 पर भी संपर्क कर सकते हैं।