एप डाउनलोड करें

बिहार में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमित कुमार Updated Sun, 22 Mar 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

Next Article

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को यह घोषणा की है।  सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के सभी जिला मुख्यालयों, नगरपालिका शहरों और ब्लॉक मुख्यालयों में 31 मार्च तक लॉकडाउन लागू होगा। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। 
और पढ़ें
विज्ञापन


रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान कई राज्यों ने लॉकडाउन का फैसला किया है। बिहार से पहले दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और तेलंगाना समेत कई राज्य लॉकडाउन कर चुके हैं।  भारतीय रेलवे ने भी 31 मार्च तक सभी यात्री ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। देश में कोरोना के कुल संक्रमित मामलों बढ़कर 341 तक पहुंच गए हैं। रविवार को बिहार में भी एक कोरोना पीड़ित की मौत हुई है। इसके अलावा चार केस पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें