एप डाउनलोड करें

साल 2013 में आएगा वेरिटो का कॉम्पैक्ट वर्जन

cardekho.com Updated Tue, 20 Nov 2012 05:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जुलाई में सेडान कार वेरिटो के नए अवतार को पेश करने के बाद अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अब इसके कॉम्पैक्ट वर्जन को लांच करने की तैयारी कर रही है। वेरिटो के कॉम्पैक्ट मॉडल की लंबाई 4 मीटर से कम होगी। महिंद्रा का इस कार को लांच करने के पीछे मारुति की स्विफ्ट डिजायर, टोयोटा इटिओस और टाटा इंडिगो को कड़ी टक्कर देने का मूड है।
और पढ़ें
विज्ञापन


महिंद्रा का वेरिटो के कॉम्पैक्ट वर्जन को साल 2013 की पहली तिमाही में लांच करने की योजना है। चार मीटर से कम की लंबाई वाली वेरिटो दामों में भी किफायती होगी, जिसके कारण यह ग्राहकों को भी पसंद आ सकती है। उम्मीद की जा रही है कि वेरिटो कॉम्पैक्ट का पेट्रोल वर्जन नहीं होगा, कंपनी इसे केवल डीजल इंजन में ही उतारेगी।

इसमें रिनॉल्ट की ही तरह 1.5 लीटर का डीजल होगा। सूत्रों के मुताबिक वेरिटो के कॉम्पैक्ट वर्जन में मौजूदा वेरिटो की ही तरह स्पेस होगा। इसके इंटीरियर में कंपनी जरूर कुछ बदलाव करेगी। वेरिटो के मौजूदा मॉडल की 4247 एमएम लंबाई और 510 लीटर का बूट एरिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें