एप डाउनलोड करें

नई कार और बाइक खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले

अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Feb 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अगर आप नई बाइक या कार खरीदने के मूड में हैं तो आपके लिए इससे अच्छी खबर और कुछ नहीं हो सकती है।
और पढ़ें
विज्ञापन


जी हां, कार और बाइक की कीमतों को कम करने की तैयारी हो चुकी है। सरकार ने आज सोमवार को अंतरिम बजट में इन पर लगने वाली उत्पाद शुल्क कम कर दी है।

नए वित्त वर्ष के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने डायरेक्ट टैक्स में बिना कोई बदलाव किए छोटी कारों और बाइक से उत्पाद शुल्क कम करने की घोषाण की है।
निसान की ये शानदार कार 11 हजार रुपए में घर लाएंछोटी कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर और वाणिज्यिक वाहनों पर उत्पाद शुल्क को 12 से घटाकर 8 फीसदी करने का प्रस्ताव किया गया है। भारतीय ऑटो बाजार में छोटी कारों की सबसे ज्यादा मांग देखी जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में वाहनों पर उत्पाद शुल्क को 4 फीसदी कम होना, नए कार मलिकों के लिए राहत भरा हो सकता है।
टिप्स एंड ट्रिक! गलती से किया गया ईमेल ऐसे रोकेंसाथ ही एसयूवी और बड़ी कारों पर लगने वाली उत्पाद शुल्क को भी कम किया गया है। SUV पर पहले 30 फीसदी उत्पाद शुल्क लगती थी, जिसे नए बजट में घटाकर 24 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही बड़ी कारों पर लगने वाली 24-27 फीसदी उत्पाद शुल्क को भी कम करके 20-24 फीसदी कर दिया गया है।

वाहनों पर उत्पाद शुल्क कम होना नए कस्टमर्स के लिए तो राहत भरा हो ही सकता है साथ ही भारतीय ऑटो बाजार की चमक को वापस ला सकता है। भारत में ऑटो इंडस्ट्री बेहद खराब दौर से गुजर रही है। पिछले साल देश में कारों की बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट आई थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें